फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : यूके से लौटे इंजीनियर समेत तीन कोरोना संक्रमित मिले, जीनोम सिक्वेसिंग के लिए नमूने भेजे गए, प्रदेश में नौ नए मरीज

Tue, 07 Dec 2021 08:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया। यात्री में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशों से लौटने वालों के कोरोना पॉजिटिव निकलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। मंगलवार को यूके से आए इंजीनियर समेत तीन लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से एक महिला भी करीब दो हफ्ते पहले कनाडा से लौटी थी। ओमिक्रॉन वैरिएंट की आशंका को लेकर तीनों का नमूना जीनोम सिक्वेसिंग के लिए केजीएमयू भेजा गया है।

विज्ञापन


यूके से दुबई होते हुए मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे गोमतीनगर निवासी के पॉजिटिव निकलने पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आनन-फानन उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद के मुताबिक, सैंपल की रिपोर्ट आने तक मरीज अस्पताल में रहेगा। वहीं, फ्लाइट में सवार सभी 156 यात्रियों की जांच कर ली गई है। संक्रमित के संपर्क में रहे 20 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना भेजा गया है।

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि संक्रमित आईं महिलाओं में इंदिरानगर निवासी भी है, जो कनाडा की आईटी कंपनी में है। वह 15 दिन पहले घर लौटी थी। इस दौरान बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई तो कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला होम आइसोलेशन में है। वहीं, पॉजिटिव आई दूसरी महिला चार दिसंबर को गोवा से लौटी थी। लक्षण आने पर जांच कराई तो वह संक्रमित निकली। टीम दोनों के संपर्क में आए लोगों की जांच व कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करवा रही है।
विज्ञापन


नौ नए मरीज, 12 डिस्चार्ज
प्रदेश में नौ नए मरीज मिले हैं, जबकि 12 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इससे एक्टिव केस की संख्या घटकर 132 हो गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 139491 सैंपल की जांच की गई, जिसमें नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें लखनऊ में दो, गौतमबुद्ध नगर में दो, मथुरा में एक, गाजियाबाद में एक, सहारनपुर में दो, बदायूं में एक मरीज मिला है। इसी तरह प्रदेश में 24 घंटों में 12 लोगों ने कोरोना संक्त्रस्मण को मात दी है। 38 जिलों में कोरोना के एक भी सक्त्रिस्य केस नहीं है। इसी तरह 69 जिलों में एक भी संक्रमण का नया मामला सामने नही आया है। प्रदेश का रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें