फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुंबई में पार्टी के बाद लखनऊ के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, रैगिंग की आशंका

Mon, 26 Aug 2024 11:09 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अनुराग के दोस्तों ने बताया कि वो सभी रात में पार्टी से लौटे थे और पार्टी में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि, मामले में रैगिंग की भी आशंका जताई जा रही है। इस दौरान वहां करीब 150 छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
अनुराग जायसवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के छात्र की मुंबई में शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह उसके दोस्त सोकर उठे तो वह कमरे में मृत मिला। सूचना पर छात्र के परिजन रवाना हुए और उसके कमरे पर पहुंचे।

विज्ञापन


लखनऊ निवासी अनूप जायसवाल के बेटे अनुराग (23) मुंबई के चेंबूर में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस से ह्यूमन रिसोर्स प्रोग्राम के प्रथम वर्ष के छात्र थे। चेंबूर में ही एक फ्लैट में दोस्त आकाश व मोनिश संग रहते थे।

ये भी पढ़ें - मायावती ने की BJP की तारीफ, कांग्रेस की मंशा पर उठाए सवाल; पूछा-1995 में कहां थे? जब सपा ने कराया था हमला
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मिल्कीपुर सीट पर इन्हें मिलकर लड़ाएंगे सपा के सभी दावेदार, अखिलेश ने दूर किए गिले-शिकवे, आनंद भी मंच पर आए
विज्ञापन


चेंबूर थाने के सीनियर इंस्पेक्टर पीआर सावंत ने बताया कि शनिवार रात को वाशी स्थित पाम बीच पर रोर लाउंज में संस्थान के सीनियर-जूनियर छात्रों की पार्टी थी। इसमें अनुराग व उनके दोस्त भी गए थे। देर रात लौटने के बाद सभी सो गए। सुबह अनुराग अपने कमरे में मृत मिले। पूछताछ में मोनिश व आकाश ने बताया कि देर रात तक चली पार्टी में ड्रिंक की थी। तभी अनुराग की तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां होने पर उसे लेकर फ्लैट पर पहुंचे थे।

पार्टी में थे 150 छात्र, रैगिंग की आशंका
पार्टी में इंस्टीट्यूट के करीब 150 छात्र थे। पुलिस को रैगिंग की भी आशंका है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा। कई छात्रों से पूछताछ की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें