फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: हाईवे पर स्कूटी सवार छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, कोहरे के चलते हुआ हादसा

Fri, 17 Jan 2025 02:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बछरावां (रायबरेली )

सार

लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। कोहरे के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
हाईवे पर हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर सेरी गांव के पास स्कूटी सवार छात्रा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह किला बाजार रायबरेली की रहने वाली बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा वर्षा मौर्य (22) पुत्री कमलेश मौर्य शुक्रवार सुबह जेपीएस महाविद्यालय इचौली में वनस्पति विज्ञान की परीक्षा देने के लिए स्कूटी से रायबरेली से लखनऊ प्रयागराज हाईवे होते हुए इचौली गांव आ रही थी।

विज्ञापन


इसी दरमियान सेरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के वक्त घना कोहरा था। ऐसे में कोहरे के चलते भी हादसा होने की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें