बहराइच के ताजपुर गांव निवासी एक महिला की डेढ़ वर्षीय बेटी को टीबी की बीमारी थी। महिला ने तंत्र-मंत्र के सहारे बीमारी को ठीक करने की कोशिश की। इसके लिए उसने बेटी के शरीर को कई जगह ब्लेड से काटा। जिससे मासूम की मौत हो गई।
महिला से पूछताछ की जा रही है। उसका कहना है कि बेटी के खून में अपना खून मिलाने की कोशिश कर रही थी, तभी बेटी की मौत हो गई। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम ताजपुर निवासी गीता का पति जिमींदार गोंडा में एक भट्ठे पर मेहनत मजदूरी करता है।
वह बीते सप्ताह गोंडा चला गया था। घर पर गीता डेढ़ वर्षीय बेटी शिवानी व आठ वर्षीय बेटी रीता के साथ रह रही थी। शिवानी कुछ दिनों से टीबी रोग की चपेट में थी। कई जगह गीता ने शिवानी का इलाज कराया, लेकिन ठीक नहीं हुई।