फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुकानदार, प्लंबर व युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। नाका, पारा और सरोजनीनगर में तीन लोगों ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सरोजनीनगर की गौरी विहार कॉलोनी निवासी शिवा ने बताया कि उनका भाई शिवमोहन त्रिपाठी (22) प्राइवेट नौकरी करता था, जो कुछ दिन पहले छोड़ दी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात शिवमोहन नशे में घर पहुंचा और कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। शिवमोहन की एक छोटी बहन है। मां की करीब सात और पिता की चार वर्ष पहले मौत हो चुकी है।

पारा के अवंती विहार निवासी अजय (33) प्लंबर थे। पिता ओमप्रकाश ने बताया कि बेटा शुक्रवार सुबह घर से चला गया था और दोपहर में नशे की हालत में लौटा। इसके बाद कमरे में गया और पंखे से बिजली के तार के सहारे लटककर जान दे दी। अजय की शादी नहीं हुई थी। इंस्पेक्टर पारा सुभाष सरोज का कहना है कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


नाका के आर्यनगर निवासी दिलीप मिश्रा (50) जनरल स्टोर चलाते थे। बेटे वेदांत ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पिता नशे में घर पहुंचे। मां धर्मनिष्ठा से किसी बात पर उनकी कहासुनी हो गई। कुछ देर के बाद दिलीन कमरे में गए और पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर नाका श्रीकांत राय ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें