फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटियों को अर्द्घनग्न कर गांव भर में घुमाया!

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के जानीखुर्द के डालूहेड़ा गांव में खेत से चारा काटने के विवाद में मानवता तार-तार कर दी गई। दलित महिला और उसकी दो बेटियों को घर से खींचकर न केवल पीटा गया, बल्कि कपड़े फाड़ने के बाद तीनों को अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाया गया।
विज्ञापन


विरोध पर मोहल्ले वालों से भी मारपीट तो ग्राम प्रधान से अभद्रता की गई। बाद में एक युवती के बेहोश होकर गिरने पर दबंग उन्हें छोड़कर चले गए। इसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

डालूहेड़ा गांव निवासी एक दलित महिला और उसकी बेटी ने बुधवार को एक खेत से घास काट ली। इसकी जानकारी होने पर खेत की मालकिन जंगल पहुंच गई। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने बीचबचाव करा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन

बेटियों को घर से खींच कपड़े फाड़ डाले

आरोप है कि बाद में एक पक्ष के लोग इकट्ठा होकर दलित महिला के घर पहुंच गए और उसे तथा उसकी दो जवान पुत्रियों को घर से खींचकर बुरी तरह पीटा और उनके कपड़े फाड़ डाले।

विरोध करने पर आरोपियों ने मोहल्ले वालों से भी मारपीट की। इसके बाद तीनों को अर्धनग्न अवस्था में ही गांव में घुमाया गया।

अपने घर के पास पहुंचने पर ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। इस बीच एक युवती बेहोश होकर गिर पड़ी तो आरोपी तीनों को छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन

किसी ने नहीं की मदद

इसके बाद दलित पक्ष के लोग तीनों को घर ले आए। पीड़ित पक्ष के साथ ही आरोपियों ने भी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है।

गांव में घुमाए जाते समय पीड़ित महिला और उसकी बेटियां रोती -गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन उनकी मदद के लिए कोई भी सामने नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें