फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: शादी में ननिहाल आये प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या, मध्यरात्रि में सोते समय सिर में मारी गोली

Mon, 04 Mar 2024 11:47 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

मामले में मृतक के मामा की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
मृतक प्रधानाचार्य व विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के चांदारत्ती गांव में मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने गए निजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की रविवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामा की तहरीर पर छपिया पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के चांदारत्ती गांव निवासी आज्ञाराम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर में शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए उनके भांजे दिनेश कुमार यादव (32) आए थे। दिनेश सिसहनी गांव स्थित श्री सीडी यादव इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे।

ये भी पढ़ें - सुभासपा और निषाद पार्टी के कोटे की सीट पर फंसा पेंच, अमित शाह से मुलाकात पर भी नहीं बनी बात
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - टिकटों के उलटफेर पर बसपा की नजर, मायावती को दी गई दावेदारों की सूची


रविवार की रात परिवार के सभी लोगों ने दिनेश के साथ भोजन किया। इसके बाद सभी सोने चले गए। दिनेश दुकान पर सोने के लिए चला गया। देर रात सिसहनी गांव के ही रहने वाले अजय वर्मा व राज सिंह पहुंचे और दिनेश के सिर में गोली मार दी। बगल में सो रहे दिनेश के भाई उमेश यादव व धर्मेंद्र यादव ने दोनों आरोपियों को भागते समय देखा। इसकी सूचना दोनों ने परिजनों को दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

दिनेश को नजदीकी अस्पताल के नाते सीमावर्ती बस्ती जिले के सीएचसी गौर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक छपिया सतेंद्र वर्मा, प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे मनोज पाठक व सीओ मनकापुर राजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि वारदात की सूचना पर मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। मृतक के मामा की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा कायम किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरे की तलाश की जारी है। 

26 जनवरी को विद्यालय में तमंचा लहराने को लेकर हुआ था विवाद
सिसहनी गांव स्थित श्री सीडी यादव इंटर कॉलेज में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राएं प्रस्तुत कर रहे थे। गांव का ही रहने वाला दबंग अजय वर्मा अपने साथी संग कार्यक्रम में पहुंचा और हूटिंग करने लगा। इस पर प्रधानाचार्य दिनेश यादव और विद्यालय स्टाफ ने विरोध किया। अजय ने रौब गालिब करने की नीयत से बच्चों के बीच तमंचा निकालकर हवा में लहराया। विवाद बढ़ने पर प्रधानाचार्य ने पुलिस को सूचना दी। छपिया थाने की पुलिस ने आरोपी अजय का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इसी बात की खुन्नस को लेकर हत्याकांड को अंजाम देने व अन्य बिंदुओं पर पुलिस तफ्तीश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें