अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर डाभासेमर के निकट निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास मंगलवार बीती आधी रात करीब 12 बजे रोडवेज बस ने 28 यात्रियों से भरी मिनी डीसीएम को रौंद दिया।
घटना में यात्रियों से भरी डीसीएम पलटी मार कर खांई में पलट गई। कोहरे का फायदा उठाते हुए रोडवेज बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना में 4 महिलाओं सहित दर्जन भर से अधिक लोग जख्मी हैं।
मौके पर पहुंचे पूरा कलंदर प्रभारी निरीक्षक ने दो एंबुलेंस बुलवाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। जहां दो महिला सहित 7 की हालत गंभीर बताई गई है।