फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दबंगों पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट के वेटर पर कांटे वाली चम्मच से किया हमला, मैनेजर को पीटा

Thu, 08 Aug 2024 03:20 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के बराका कैफे में बिल मांगने पर दबंगों ने वेटर पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में बुधवार को रेस्टोरेंट में दबंगों ने खाने के रुपये मांगने पर वेटर पर कांटे वाली चम्मच से हमला कर दिया। आरोपियों ने कैशियर और मैनेजर को भी पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गोमतीनगर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जबकि एक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


रेस्टोरेंट बाराका कैफे में बुधवार दोपहर सात लोग खाना खाने पहुंचे थे। खाने के बाद मोहनलालगंज निवासी वेटर नित्यानंद दिवान बिल लेकर दबंगों के पास पहुंचे थे। बिल देख आरोपी आग बबूला हो गए और भुगतान करने से मना करते हुए वेटर से गालीगलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने उन पर कांटे वाली चम्मच से कई वार कर दिए। हमले में नित्यानंद काफी चोटिल हो गए।

उन्होंने दबंगों से जब कैशियर और मैनेजर से बात करने को कहा तो इस पर आरोपियों ने काउंटर पर बैठे कैशियर का कॉलर पकड़ते हुए उसे खींच लिया और जमकर पिटाई की। बीच-बचाव करने पर मैनेजर को भी पीटा और गल्ले की चाबी भी छीन ली। 50 हजार रुपये भी मांगे।
विज्ञापन


पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इंस्पेक्टर गोमतीनगर मैनेजर की तहरीर पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें