फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मानवाधिकार आयोग भेजी गई आव्या अस्पताल के दोषी होने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कुर्सी रोड स्थित आव्या हॉस्पिटल में मरीज के ऑपरेशन में हुई लापरवाही के मामले में सीएमओ ऑफिस ने रिपोर्ट मानवाधिकार आयोग को भेज दी है। सीएमओ की जांच में अस्पताल को दोषी पाया गया था। इसके बावजूद अस्पताल का संचालन जारी है।
विज्ञापन


सीतापुर के महमूदाबाद निवासी धर्मेंद्र चौहान (35) का नौ साल पहले हाथ जल गया था, जिससे उनकी अंगुलियां टेढ़ी हो गई थीं। पिछले साल जनवरी में आव्या हॉस्पिटल के डॉक्टर ने तार डालकर अंगुलियां सीधी करने का सुझाव दिया और ऑपरेशन के लिए 35 हजार रुपये खर्च बताया। ऑपरेशन हुआ, मगर अंगुली सीधी नहीं हुई।

इस पर मरीज ने सीएमओ ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच के लिए कमेटी बनाई गई। कमेटी ने अस्पताल संचालक और पीड़ित के बयान दर्ज किए। जांच रिपोर्ट में अस्पताल को दोषी ठहराया गया। नर्सिंग होम के नोडल डॉ. एपी सिंह के अनुसार, मामले की पूरी रिपोर्ट मानवाधिकार आयोग को भेज दी गई है, वहां से निर्देश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें