फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद पर बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली से उड़ाया

Sun, 25 Oct 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज के दीनदयाल उपाध्याय नगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार देर शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने साथ में प्लाटिंग कर रहे प्रॉपर्टी डीलरों पर शक जताते हुए एक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


एसओ गोसाईंगंज अरविंद पांडेय ने बताया कि अर्जुनगंज के लल्लन सिंह नगर सरसवां निवासी प्रॉपर्टी डीलर तेज प्रकाश उर्फ अन्नू यादव (32) घर से तीन किमी दूर दीनदयाल उपाध्याय नगर में प्लॉटिंग करा रहा था। वह रोजाना की तरह शनिवार देरशाम साइट का काम खत्म कराकर मजदूरों को दिहाड़ी दे रहा था।

मौके पर उसका भतीजा जितेंद्र यादव व पार्टनर बबलू और घनश्याम मौजूद थे। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश आ धमके। उन्होंने तेज प्रकाश को अलग ले जाकर बातचीत शुरू की। किसी बात पर झगड़ने लगे।
विज्ञापन


कहासुनी बढ़ने पर एक हमलावर ने तेज प्रकाश को निशाना बनाकर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से तेज प्रकाश खून से लथपथ होकर गिर गया। साइट पर मौजूद अन्य लोग गोलियां चलने से थर्रा उठे। दोनों बदमाश वारदात अंजाम देकर भाग निकले। जितेंद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन

पिस्टल के तीन खोखे और फटे हुए दस्तावेज मिले

मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की पी-46 टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल तेज प्रकाश को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को मौके से पिस्टल के तीन खोखे व फटे हुए दस्तावेज मिले।

जितेंद्र ने इलाके के गांव शाह खेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक यादव व भानू पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और अभिषेक व भानू की तलाश की जा रही है।

किसी से नहीं थी दुश्मनी
तेज प्रकाश की हत्या की खबर सुनते ही उसकी पत्नी सुशीला यादव रोते बिलखते ट्रॉमा सेंटर पहुंची। इस बीच शव मॉर्च्युरी भेजा जा चुका था। सुशीला ने बताया कि तेज प्रकाश फैजाबाद के इनायतनगर थाने के शाहगंज के मूल निवासी थे। कई साल से अर्जुनगंज में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग कर रहे थे।

तेज प्रकाश की किसी से रंजिश नहीं थी। वह प्रॉपर्टी डीलिंग करके परिवार का भरणपोषण करता था। परिवार में पत्नी सुशीला, तीन बेटियों अंजली (10), अंशिका (6) व अर्पिता (6) हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें