प्रदेश सरकार ने सूबे में पांच नए मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। ये मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर, बस्ती, बहराइच, फैजाबाद व फिरोजाबाद जिले में बनने हैं। यहां के जिला अस्पतालों को ही मेडिकल कॉलेज में तब्दील किया जाना है।
इसका विस्तृत डीपीआर केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इनमें मेडिकल कॉलेज बनने शुरू हो जाएंगे।
प्रदेश के पांच जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेजों में तब्दील करने की योजना के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने पिछले दिनों आधी-अधूरी सूचनाओं के कारण वापस कर दिया था।
केंद्र सरकार ने पांच स्थानों की विस्तृत डीपीआर भेजने के लिए कहा था। इसी के बाद प्रदेश सरकार ने राजकीय निर्माण निगम को विस्तृत डीपीआर बनाने के निर्देश दिए थे। डीपीआर बनने के बाद इन्हें अब प्रदेश सरकार ने केंद्र के पास भेज दिया है।