श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है और अब प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। समारोह का आयोजन जनवरी के महीने में होगा। मंदिर निर्माण के साथ ही भगवान श्रीराम के जीवन और महत्व से जुड़े स्थानों को भी पहचान दी जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए अशोक सिंघल फाउंडेशन ने योजना तैयार की है जिसका जिक्र श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने किया है।