फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुबई जा रहे यात्री के पास मिला तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। दुबई जा रहे यात्री के पास से अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह तमंचा मिला। सरोजनीनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि गोंडा के मनकापुर का महेश कुमार चौहान सुबह 5:45 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा। उसे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से दुबई जाना था। लगेज काउंटर पर जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को उसके बैग से 12 बोर का तमंचा मिला। इससे अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने महेश को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन




तमंचे की तस्करी करने की आशंका

इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में महेश ने बताया कि उसे नौकरी के सिलसिले में दुबई जाना था। वह इसकी जानकारी नहीं दे सका कि उसके बैग में तमंचा कहां से आया? आशंका है कि वह दुबई में तमंचे का अवैध धंधा करता है और सैंपल के लिए तमंचा ले जा रहा होगा। फिलहाल विवेचना में इसका पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें