लखनऊ। ठाकुरगंज के गऊघाट के पास झोपड़पट्टी में रहने वाली अलमीना (16) ने शुक्रवार सुबह फंदा लगा लिया। वह भाई के मोबाइल फोन छीनने से नाराज थी।
मनरुल इस्लाम ने बताया कि बहन अलमीना की पड़ोस के युवक से फोन पर बात होती थी। इसका पता चलने पर उसने बुधवार को युवक का मोबाइल फोन छीन लिया। इसके साथ अलमीना का भी फोन लेकर युवक से बात न करने की हिदायत दी।
शुक्रवार सुबह मां मुमताज और मनरुल काम पर चले गए। बीमार पिता अलालुदीन झोपड़ी के कमरे में थे। अलमीना खाना बनाने की बात कहकर किचन में चली गई। थोड़ी देर बाद भाभी किचन में पहुंची तो अलमीना का शव बांस से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि किशोरी दूसरों के घर में काम करती थी। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।