फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: मासूम को तेंदुए के जबड़े से छुड़ाने के लिए मां ने पांच मिनट तक किया संघर्ष, बच्चे की हालत गंभीर

Wed, 03 Jul 2024 01:32 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के कतर्नियाघाट में वन्यजीवों के हमले रुक नहीं रहे हैं। मंगलवार रात एक तेंदुए ने मां के साथ लेटे बेटे पर हमला कर दिया। इस दौरान मां की सूझ बूझ से बालक की जान बची।
विज्ञापन
घायल बच्चे के साथ उसके परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के एक गांव में एक मासूम बालक अपनी मां के साथ चारपाई पर लेटा हुआ था। मंगलवार रात अचानक तेंदुए ने इन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान मां की सूझ बूझ से बालक की जान बची। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की टीम ने मासूम की गम्भीर हालत को देखकर प्राथमिक उपचार करते हुए सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के वन रेंज के रमपुरवा वनकटी गांव निवासी गुरमुख सिंह का 5 वर्षीय बेटा अपनी मां के साथ मंगलवार की रात चारपाई पर लेटा हुआ था। तभी अचानक जंगल से आये तेंदुए ने छलांग लगाकर मां की बांह से बच्चे को छीन कर जबड़े में दबोच लिया। जिस पर मां ने अपनी जान की परवाह न करते हुये शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गयी। लगभग 5 मिनट के संघर्ष के बाद शोर सुनकर परिजन लाठी लेकर पंहुच गये। परिजनों को देख मां ने साहस दिखाते हुए अपने जिगर के टुकड़े को तेंदुए के जबड़े से खींच लिया। भीड़ देख तेंदुआ खेतों में चला गया। वहीं तेंदुए के हमले में पांच वर्षीय मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी।

 

ये भी पढ़ें - बिहार के उप मुख्यमंत्री ने सरयू तट से राम मंदिर तक की पदयात्रा, रामलला को समर्पित की अपनी पगड़ी

ये भी पढ़ें - प्रदेश में बारिश का दौर जारी, तापमान में गिरावट, मौसम विज्ञानी बोले- अभी जारी रहेगी वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन


मनमोहन वर्मा व प्रेम किशोर एंबुलेंस लेकर तुरन्त मौके पर पहुंचे और मासूम की गम्भीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार किया और बालक को परिजनों के साथ इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए। जहां पर डाक्टरों ने गम्भीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया है। वहीं मासूम बालक के परिजनों ने बताया कि लगातार तेंदुए की चहलकदमी गांव की तरफ है जिससे क्षेत्रीय ग्रामीण काफी परेशान हैं। आए दिन तेंदुए के हमले हो रहे हैं। सूचना पाकर सुजौली वन रेंज के वन दरोगा अनिल कुमार पटेल व वाचर विकास राजपूत ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें