फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटीओटी में बनेगा 1000 क्षमता का आधुनिक सभागार

Sat, 03 Jan 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र (आईटीओटी) में 1000 दर्शक क्षमता वाला आधुनिक सभागार बनाया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षाणर्थियों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। प्रशिक्षण निदेशालय की मांग पर शासन ने इस परियोजना के लिए 42 करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन


शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार निर्माण कार्य 18 माह के भीतर पूर्ण किया जाना है। हालांकि, निर्माण शुरू करने से पूर्व परिसर में मानकों के अनुरूप भूमि की उपलब्धता और उसकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। आईटीओटी अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से सीआईटीएस प्रशिक्षार्थियों के लिए बड़े सभागार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सभागार के अभाव में छोटे-बड़े कार्यक्रमों के आयोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिससे प्रशिक्षण गतिविधियां भी प्रभावित हो रही थीं। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद संस्थान को एक महत्वपूर्ण सुविधा मिलने जा रही है, जिससे प्रशिक्षण कार्यों को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें