फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर दुष्कर्म किया, नंगा कर फेंका!

Mon, 02 Mar 2015 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरास (उन्नाव)
विज्ञापन
विज्ञापन
भागवत कथा सुनकर लौट रही छात्रा को अगवा कर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। छात्रा बेहोश हो गई तो उसे खेत में छोड़कर फरार हो गया। देर रात तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


वह गांव के बाहर खेत में पड़ी मिली। परिजन उसको स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट भेज दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

औरास थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर में भागवत कथा चल रही है। शनिवार की शाम कक्षा सात की तेरह वर्षीय किशोरी कथा सुनने गई थी।

लौटते समय पड़ोस का विवाहित युवक उसको अगवाकर पास के खेत में ले गया और धमकाकर दुष्कर्म किया। किशोरी बेहोश हो गई तो खेत में ही छोड़कर फरार हो गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नग्न हालत में मिली किशोरी

खोजबीन के दौरान रात करीब साढ़े ग्यारह बजे खेत से किशोरी की कराहने की आवाज सुनाई दी। परिजन पहुंचे तो देखा वह नग्न हालत में पड़ी थी।

घटना की जानकारी औरास पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एसआई नन्हेलाल पहुंचे और किशोरी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज किया लेकिन खून की कमी और गंभीर हालत देख उसको कानपुर रेफर कर दिया।

औरास थानाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि किशोरी के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें