अमेठी जिले में मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने निकाह का झांसा देकर किशोरी से एक साल तक रेप किया। गर्भ ठहर जाने के बाद न सिर्फ शादी से इन्कार कर दिया, बल्कि जान से मारने की धमकी दी।
किशोरी के गर्भवती होने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। तय हुआ कि गर्भपात के बाद युवक से निकाह करा दिया जाएगा। किशोरी के विरोध के बावजूद सरकारी अस्पताल में गर्भपात करा दिया गया। अब आरोपी युवक निकाह से इंकार कर रहा है। मोहनगंज पुलिस से न्याय न मिलने पर किशोरी ने एसपी का दरवाजा खटखटाया।
एसपी के आदेश पर आरोपी युवक हसीन, उसके बाबा, मां, भाई समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मोहनगंज के एक गांव की किशोरी को मो. हसीन ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
शादी का झांसा देकर करीब एक साल से उससे रेप करता रहा। गर्भ ठहरने की जानकारी हुई तो उसने निकाह का दबाव बनाया। इस पर युवक ने निकाह करने से इन्कार कर दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो गांव में प्रधान के घर के सामने पंचायत बुलाई गई। पंचायत में आरोपी ने किशोरी के गर्भपात कराने के बाद निकाह करने का आश्वासन दिया।