लखनऊ। हुसैनाबाद स्थित घंटाघर के पास बुधवार सुबह कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक स्कूटी समेत अन्य सामान जल गया।
सीएफओ अंकुश मित्तल के अनुसार, घंटाघर फूड कोर्ट के पास डालीगंज कबाड़ मंडी निवासी मिराज का कबाड़ का गोदाम व दुकान है। बुधवार सुबह 9:30 बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वहां रखे कबाड़ को चपेट में ले लिया। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, पर वे सफल नहीं हुए।
सूचना पर चौक फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने चारों तरफ से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग काफी विकराल थी। हजरतगंज दमकल केंद्र से एक पानी का टैंकर बुलाया गया। चार गाड़ियों ने मिलकर लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक मिराज ने बताया कि किसी ने जलती बीड़ी या सिगरेट फेंकी थी, उसी से आग लगी थी।
हुसैनाबाद स्थित घंटाघर के पास कबाड़ के गोदाम में लगी आग।