फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खंभे से टकराई बाइक, घर लौट रहे राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। काम के बाद लखनऊ से घर लौट रहे बाराबंकी के लोनी कटरा मंझूपुर गांव निवासी राजमिस्त्री प्रेमचंद (40) की बाइक बृहस्पतिवार शाम नगराम के डोभिया गांव के पास खंभे से टकरा गई। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और रातभर झाड़ियों में पड़े रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लोगों ने उन्हें देखा तो पुलिस की मदद से सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, जो हादसे में टूट गया था।
प्रेमचंद रोजाना काम के सिलसिले में बाइक से लखनऊ आते थे। बृहस्पतिवार को घर लौटते वक्त देर शाम सात से साढ़े सात बजे के बीच नगराम के निलमथा मार्ग पर डोभिया गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन

प्रेमचंद सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे और रातभर घायल अवस्था में वहीं पड़े रहे। शुक्रवार सुबह उनके गांव के कुछ लोग मजदूरी करने उसी रास्ते से गुजरे तो प्रेमचंद को झाड़ियों में घायल पड़ा देखकर परिजनों व पुलिस को खबर दी। एसओ नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि पुलिस प्रेमचंद को नगराम सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पिता राम सुधी, मां चमेला, पत्नी पिंकी देवी, दो बेटे अमन व अनिकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें