लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अलखनंदा अपार्टमेंट निवासी प्रॉपर्टी डीलर कृष्णम त्रिपाठी ने संदीप, मनीष, आदित्य और एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। मूल रूप से जौनपुर निवासी कृष्णम ने बताया कि 10 की शाम 7:30 बजे आरोपी उनके घर आए और रंजिश में गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में रुपये की लेनदेन के विवाद में मारपीट की बात सामने आई है। जांच चल रही है।