महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई भी की। लोकलाज के डर से महिला चुप रही। सोमवार को महिला को गांव वालों ने हिम्मत बंधाई तो वह कोतवाली नगर पहुंची और कोतवाल केबी सिंह को आपबीती सुनाई।
नगर कोतवाल ने पीड़ित महिला की बेटी की तहरीर पर दुराचार व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। हर हाल में आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।