फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में मदद मांगने वाली महिलाओं को घर तक पहुंचाएगी यूपी पुलिस, डीजीपी ने दिए आदेश

Tue, 10 Dec 2019 02:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

रात में मदद मांगने वाली महिलाओं को पुलिस घर तक पहुंचाएगी। इस संबंध में सोमवार को डीजीपी ने आदेश जारी कर दिया है। डीजीपी ने कहा है कि रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अगर कोई महिला जो सड़क पर अकेली है और 112 पर फोन करके सुरक्षा मांगती है तो पुलिस उसे सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन


डीजीपी ने अधिकारियों और जिलों के अधिकारियों को हिदायत दी है कि पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) केवल 112 पर आई कॉल पर ही महिला को सुरक्षा उपलब्ध कराएं।

हर जिले में कम से कम 10 प्रतिशत पीआरवी पर एक पुरुष चालक, एक पुरुष कांस्टेबल और दो महिला सिपाहियों को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। इन महिला सिपाहियों वाली पीआरवी को बैकअप के लिए रखा जाएगा, जो अन्य पीआरवी की जरूरत के अनुसार उनकी मदद करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त भी करेंगी महिला पीआरवी

महिला पीआरवी सामान्य गश्त और आपात प्रतिक्रिया के काम भी करेंगी। सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को इसका प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा गया है। यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें