फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: शादी से इनकार पर प्रेमिका के गांव पहुंचा युवक, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

Wed, 22 Nov 2023 04:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

हरदोई जिले के एक युवक ने शादी तय न होने से निराश होकर प्रेमिका के गांव के बाहर पहुंचकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली की ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से शादी न होने से नाराज हरदोई जिले के एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगने से उसका चेहरा व हाथ झुलस गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र सरेहरि छत्ताखेड़ा गांव निवासी धीरज कुमार (20) पुत्र ओम प्रकाश का गांव की एक युवती से फोन काल के जरिये संपर्क हुआ। दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे। मामला शादी करने तक पहुंचा तो युवक, उसकी मां व पिता अगस्त माह में लड़की के घर शादी तय करने पहुंचे लेकिन रिश्ता तय नहीं हुआ और तीनों वापस चले गए। इसके बाद प्रेमिका से बातचीत भी बंद हो गई।

ये भी पढ़ें - पूर्वी यूपी का नोएडा बनने की राह पर सोनभद्र, 79 हजार करोड़ के निवेश का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के पूर्व डीजीपी ने किया नई राजनीतिक पार्टी का एलान, लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी भी उतारेंगे


बुधवार सुबह युवक गांव के पास पहुंचा और साथ लाए पेट्रोल को शरीर पर डालकर आग लगा लिया। आग लगने पर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कपड़ों की आग बुझाई। उसे एंबुलेंस की मदद से रोहनिया सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला रेफर कर दिया गया। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि शादी न होने से नाराज होकर युवक ने आइ लगाई है। परिजनों को सूचना दी गई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें