फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: पेड़ से लटकता मिला युवक का रक्तरंजित शव, हत्या की आशंका

Mon, 13 Mar 2023 12:01 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के कमलापुर इलाके में एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है। युवक की हत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के थाना कमलापुर इलाके के एक बाग में युवक का रक्त रंजित शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। युवक के हाथ बंधे हुए थे और आसपास खून पड़ा हुआ था। जिसे देखकर ग्रामीणों ने हत्या किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन


मौके पर सिधौली सीओ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल करने में लग गए। क्षेत्र के जिंद बाबा मजार के पास हजाराबाग में एक 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।  युवक के सिर से खून बह रहा था।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड के सहारे युवक की पहचान थाना रामपुरकलां के वाजिदनगर नयामतपुर निवासी रज्जन के रूप में की। युवक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे पास में एक ईंट पड़ी थी जिस पर खून के निशान पाए गए हैं। युवक के पैर जमीन पर लगे हुए थे  जिसे देखकर प्रथम दृष्टया लग रहा था कि किसी ने युवक की हत्या कर उसका शव लटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें