फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: फुटपाथ से टकराकर पलट गई 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही कार, दो की मौत

Tue, 01 Jul 2025 08:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

नगर कोतवाली क्षेत्र में टीवी टावर के पास सोमवार देर रात हादसा हो गया। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। तीन दिन पहले पुलिस लाइन में तैनात फॉलोअर के बेटे ने कार खरीदी थी।
 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या शहर के रामपथ पर टीवी टावर के पास 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जा रही कार फुटपाथ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


मूलरूप से देवरिया के रूद्रपुर निवासी विशाल कुमार पासवान (21) की मां इंद्रपरी रिजर्व पुलिस लाइन में फॉलोअर हैं। उनके पिता राजनाथ की पहले ही मौत हो चुकी है। वह लोग पुलिस लाइन परिसर में ही रहते हैं। तीन दिन पहले विशाल ने नई कार खरीदी थी। सोमवार देर शाम वह शहर के नियांवा तारापुर रजौली निवासी रवि पाठक (35) और रिकाबगंज-नियांवा रोड, कंधारी बाजार निवासी तुषार गुप्ता (25) के साथ घूमने निकले थे।

कहीं पार्टी के बाद वह लोग तेज रफ्तार कार लेकर रामपथ से सहादतगंज की तरफ जा रहे थे। इस बीच कार बायीं पटरी पर बने फुटपाथ पर चढ़कर पलट गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने रवि को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में तुषार को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर भेजा गया, वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि, अर्द्ध बेहोशी की हालत में विशाल का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति इतनी तेज थी कि मीटर में स्पीड बताने का कांटा 160 किलोमीटर प्रतिघंटा पर जाकर रुक गया था। अनुमान है कि अत्यधिक गति होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलटी होगी। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें