फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: अनुसूचित जाति के युवक को पीटने का वीडिया वायरल, एसपी बोले- पुराना है, कार्रवाई की जा रही है

Sat, 10 Feb 2024 04:27 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में अनुसूचित जाति के एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक अनुसूचित जाति के युवक को घेर कर तीन युवकों द्वारा पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। दो युवक असलहा लेकर गोली मार देने की धमकी देते भी दिख रहे हैं। वीडियो बेवाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में तीन युवक गांव के बाहर पीड़ित युवक को ले जाते दिख रहे। इसके बाद खेतों के बीच उसकी पिटाई की गई। कई बार पैर छूकर माफी मंगवाई गई।



दो युवक के हाथ में देशी पिस्टल भी थी जिससे गोली मार देने की धमकी दी गई। एक बार सिर में तमंचा लगा भी दिया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। वीडियो पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो से तीन महीने पुराना है वीडियो
जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ का कहना है कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। मामले में एससी-एसटी के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। प्रारंभिक जांच में वीडियो दो से तीन महीने पुराना होने की बात निकल कर आई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें