फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: गुडंबा से लापता युवक की बाराबंकी के जंगल में कर दी गई हत्या, कंकाल मिला, कपड़े-चप्पल से हुई पहचान

Thu, 05 Sep 2024 02:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

युवक का शव बाराबंकी के फतेहपुर के जंगल में मिला है। उसकी पहचान कपड़ों व चप्पल से हुई है। परिजनों ने उसके दोस्त व युवती पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
युवक दुर्गेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुडंबा के चक गांव से 7 अगस्त से लापता दुर्गेश यादव की हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को उसका शव (कंकाल) बाराबंकी के फतेहपुर के जंगल में मिला है। मृतक की पहचान परिजनों ने कंकाल के पास मिले कपड़े और चप्पल से की है। फतेहपुर पुलिस ने पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक युवक का देवा की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। गांव के एक युवक और युवती ने मिलकर दुर्गेश की हत्या कर दी।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने गुडंबा के बेहटा चौकी इंचार्ज और दरोगा पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाया है। बेहटा के चक गांव निवासी ठाकुर प्रसाद का दूध का कारोबार है। उनका बड़ा लड़का दुर्गेश यादव (22) निजी गाड़ी चलाता है। पिता के मुताबिक 7 अगस्त को किसी का  फोन आने दुर्गेश कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया था। देर रात तक घर नहीं आने पर उससे संपर्क किया गया तो उसका फोन बंद था। दूसरे दिन परिचितों और रिश्तेदारों में तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें  - यूपी: योगी और अखिलेश के बीच हुई बयानों की जंग, डीएनए, भेड़िए और बुलडोजर पर आमने-सामने आए दोनों नेता
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर: सराफा डकैती कांड में शामिल दो बदमाशों की एसटीएफ से मुठभेड़, एक भाग निकला, दूसरा हुआ ढेर, वीडियो
विज्ञापन


15 अगस्त को गुडंबा थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। आरोप है कि विचेचक बेहटा चौकी ने कोई भी प्रयास नहीं किया। बेटे की तलाश में जुटे परिजनों को पता चला कि दुर्गेश गांव के ही एक युवक मनीष रावत के साथ उसकी बाइक से देवा में लड़की से मिलने गया था। परिजनों से मिली जानकारी पर पुलिस ने युवक और युवती से पूछताछ की। मनीष ने दुर्गेश के साथ जंगल में जाने की बात स्वीकार भी की लेकिन पुलिस ने मनीष को छोड़ दिया। वहीं, बेटे को जंगल में तलाश रहे परिजनों को बृहस्पतिवार सुबह एक कंकाल दिखाई दिया। कंकाल के पास पड़े कपड़े और चप्पल से परिजनों ने दुर्गेश के रूप में उसकी पहचान की।

इंस्पेक्टर गुडंबा नितीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच हो रही थी। इस मामले में प्रकाश में आए मनीष, युवती और अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई थी। जांच में लापरवाही के आरोप गलत है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें