फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: आपसी रंजिश में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 13 Jul 2020 05:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेठी के मुसाफिरखाना स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे सिद्धि गांव में रविवार देर शाम ननिहाल आए एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर युवक को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने युवक के मामा की तहरीर पर गांव के सात लोगों पर केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के जोइला गांव निवासी रामजियावन का पुत्र कल्लू व उसका भाई कंसराज पूरे सिद्धि मजरे औरंगाबाद गांव में अपने मामा शिव प्रसाद के घर रहता है।

रविवार को कल्लू अपने खेत की मेड़ बांध रहा था कि गांव के रामबक्स पासी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्ष घर चले गए। देर शाम कल्लू का भाई कंसराज घर से बाहर निकला था कि रास्ते में विपक्षियों ने उसे घेरकर चाकुओं से हमला बोल दिया। हमले के बाद चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस व युवक के परिजनों को दी और उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन कंसराज को लखनऊ लेकर जा रहे थे कि रास्तें में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

गांव में तैनात की गई पुलिस फोर्स

कंसराज की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चचेरे मामा की तहरीर पर सद्दाम, अब्दुल्ला, संदीप, रामनाथ, देवमती, अमरू व कल्लू के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने मृतक के मामा की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का अनावरण किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें