फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: आपसी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार हुआ

Thu, 10 Nov 2022 11:15 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच में आपसी विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
मामले में जांच की जा रही है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के मिहीपुरवा कस्बे के पांडेयपुरवा मोहल्ला निवासी एक युवक की बुधवार देर रात आपसी विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पिता ने कस्बे के ही आधा दर्जन लोगों पर पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मिहिपुरवा के मजरा पाण्डेय पुरवा निवासी पप्पू (22) पुत्र हरी राम का बुधवार रात कस्बे के लोगों से विवाद हुआ। विवाद के दौरान ही आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पप्पू की लाठी,डंडों से जमकर पिटाई की। जिससे उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

गुरुवार को परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल राहुल पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पिता का बयान दर्ज किया। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर रात विवाद हुआ है। जिसमें आपसी मारपीट में जान गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें