फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र पर धमकाने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित कंबल वितरण समारोह के दौरान एक पत्रकार को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भरथीपुर निवासी त्रिपुरारी पांडेय पेशे से पत्रकार हैं। तहरीर में उन्होंने कोतवाली पुलिस को बताया कि छह नवंबर को शहर के रामलीला मैदान में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वह खबर संकलन के लिए गए थे। आरोप है कि इसी दौरान राजेश अग्रहरि के पुत्र विशाल आए और उनसे कैमरा बंद करने को कहा। विशाल ने कहा कि अगर खबर चली तो ठीक नहीं होगा।
पीड़ित का आरोप है कि विशाल ने कहा कि ध्यान रहे भीड़ की कोई शक्ल नहीं होती है और उसे जान से मरवाने की धमकी भी दी। पीड़ित ने खुद को असुरक्षित महसूस करने की बात कही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र विशाल के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा है कि पुलिस ने केस दर्ज किया है तो विवेचना के दौरान सच सामने आएगा। नियम कानून सबके लिए बराबर हैं। अगर विशाल दोषी हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए और अगर त्रिपुरारी पांडेय गलत हैं तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होनी चाहिए। बताया कि कंबल वितरण कार्यक्रम की कवरेज के लिए मेरे द्वारा मीडिया को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें