प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव निवासी नौशाद की तहरीर पर मृतका के पति प्रेम कुमार, ससुर साधू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद दोनों फरार मिले। पति को मंगलवार भोर गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के मायके सिद्धार्थनगर सूचना भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कई पंचायतों के बाद भी नहीं थमा विवाद
गांव निवासी नौशाद व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि दंपती में आए दिन विवाद होता था। कई बार पड़ोसियों ने पंचायत भी करवाई लेकिन विवाद नहीं थमा। इसका ही नतीजा हत्या के रूप में सामने आया।