फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में चाचा ने भतीजी की गला रेतकर की हत्या, 23 मई को आनी थी बरात

Thu, 07 May 2020 04:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच जिले के माधवपुरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे चले।  चाचा ने अपनी भतीजी की गला रेतकर हत्या कर दी। कई और लोग भी घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर एएसपी देहात घटना स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


जिले के हरदी थाना क्षेत्र के दहाव के माधवपुरवा में गुरुवार को सगे भाइयों में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात- बात में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। हंसिया व लाठी डंडे चले। विवाद में युवती ज्योति (19) पुत्री दशरथ की हसिया से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।

मारपीट में श्रवण कुमार (35), शीला देवी (11),  राजमंगल (40), राजमन (35) व दिव्या (16) घायल हो गए। सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह, सीओ शंकर प्रसाद व  एसओ शिवानंद प्रसाद यादव समेत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एएसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। एसओ ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

23 मई को होनी थी ज्योति की शादी

मृतका ज्योति की मां अल्पना ने रोते हुए बताया कि बिटिया की शादी पड़ोस के बेलासपुर गांव निवासी दिनेश के साथ तय हुई थी। 23 मई को शादी होनी थी। घटना से दोनों परिवारों में मातम पसर गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें