फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की महिला निकली पॉजिटिव, मदद करने वाले 14 पुलिसकर्मी क्वारंटीन

Thu, 07 May 2020 04:07 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ में भर्ती कानपुर की महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। इसके बाद उसकी मदद करने वाले पारा थाने के 14 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन


इनमें दो दरोगा, आठ महिला सिपाही, एक हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल हैं। इन्होंने बुद्धेश्वर चौराहे पर मिली महिला को नारी निकेतन, आशा ज्योति केंद्र और फिर रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल पहुंचाया था।

प्रभारी निरीक्षक पारा त्रिलोकी सिंह के मुताबिक एक मई को चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को मिली महिला ने कहा कि कुछ युवक उससे छेड़खानी कर रहे थे। पूछताछ के बाद महिला को नारी निकेतन भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, पहले उसकी जांच कराने काे कहा गया। दूसरे दिन महिला को आशा ज्योति केंद्र भेजा गया। इसके बाद रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में जांच कराई गई।

आशा ज्योति केंद्र में लिए गए नमूने

रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 14 पुलिसकर्मियों को होम क्वारंटीन का निर्देश दे दिया गया। जानकारी पर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने इन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर भेज दिया।

पुलिस ने महिला को जांच से पहले 24 घंटे आशा ज्योति केंद्र में रखा था। केंद्र की प्रशासनिक अधिकारी अर्चना सिंह के मुताबिक युवती के संक्रमित निकलने की सूचना मिलते ही देर शाम को सभी कर्मचारियों और केंद्र में रखी गई महिलाओं के सैंपल लिए गए। होम क्वारंटीन का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन

अस्पताल के स्टाफ के 51 लोग भी क्वारंटीन

महिला के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल के 51 डॉक्टरों व कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एके आर्य ने बताया कि महिला जिस वार्ड में भर्ती थी, वह अलग है।

यहां भर्ती अन्य 25 मरीजों को खतरा नहीं है। महिला के सीधे संपर्क में 10 लोग आए थे। इनमें दो डॉक्टर शामिल हैं। अन्य लोग सीधे संपर्क में नहीं थे, बावजूद इसके 51 को क्वारंटीन कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें