अंबेडकरनगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र के इटरौरा गांव में टॉर्च जलाने के मामूली विवाद में गला दबाकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार रात साढ़े दस बजे की है।
विज्ञापन
गांव निवासी पंचम (19) गांव के बाहर स्थित खेत में सिंचाई के लिए जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे गांव निवासी मुकेश के अनुसार पंचम ने उसके मुंह पर टार्च जला दिया। इसी को लेकर हुए विवाद में मुकेश ने पंचम की गला दबाकर हत्या कर दी।