फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: कर्ज में डूबे पुत्र ने गला दबाकर अपनी बुजुर्ग मां को मार डाला, पत्र लिखकर जुर्म स्वीकार किया

Fri, 01 Mar 2024 04:04 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या में अत्यधिक कर्ज में डूबे होने के कारण पुत्र ने गला दबाकर अपनी मां की हत्या कर दी और पत्र में इसे स्वीकार करते हुए वायरल कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी पुत्र व जांच के लिए मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ी गली चौक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल कृष्ण वर्मा ने अपने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्र लिखकर अपना जुर्म भी स्वीकार किया। अत्यधिक कर्ज में डूबे होना हत्या की वजह बताया है। हालांकि परिजनों ने इसे खारिज किया है।

विज्ञापन


पुष्टि के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। गोपालकृष्ण वर्मा ने शुक्रवार की सुबह मीडिया में स्वयं ही एक पत्र वायरल किया। इसमें उन्होंने लिखा था कि वह अत्यधिक कर्ज में डूबे हैं। अपनी मां का दर्द उनसे देखा नहीं जा रहा है। अब अपनी मां को इस हालत में देखने की ताकत ना रहने पर उन्होंने निर्णय लिया और अपनी वृद्ध मां की गला दबाकर हत्या कर दी। यह पत्र वायरल होने पर पुलिस को जानकारी हुई।

ये भी पढ़ें -  यूपी में सहयोगी दलों को छह सीटें देगी भाजपा, राजनाथ सिंह लखनऊ से लड़ेंगे चुनाव!
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खाता हैक कर 51.88 लाख निकाले, अब बैंक को देने होंगे 74.25 लाख; धोखाधड़ी में बैंक कर्मचारियों की भूमिका!


मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी चार भाई हैं। अन्य तीन भाई इसे भावुकता में लिखा पत्र बताते हुए खारिज कर रहे हैं। इसे स्वाभाविक मौत बता रहे हैं। आरोपी भी यहीं मौजूद है। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें