निजाम दूध का काम करता है। उसके साथ दोस्त मोहम्मद उस्मान जो प्लास्टिक की दुकान चलाने वाला गुरुवार दोपहर को हरिनगर बालागंज गए थे। वहां उनकी मुलाकात रम्मन से हुई।
रम्मन ने निजाम को देखा तो विवाद शुरू कर दिया। दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई, मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते देखते रम्मन ने तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया।
गोली निजाम के दोस्त उस्मान के दाहिने बांह पर जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के इलाके के लोग बाहर निकल आए। लोगों को जुटता देख रम्मन वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दिया।