फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: मिट्टी गिरवाने गए युवक को नंगा करके लात-घूसों पीटा, हालत गंभीर

Thu, 17 Aug 2023 03:02 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, तुलसीपुर (श्रावस्ती)

सार

श्रावस्ती के तुलसीपुर थाने के एक गांव में आपसी रंजिश में कुछ लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिट्टी गिरवाने के लिए एक युवक पड़ोस के गांव में गया हुआ था। जहां पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ युवकों ने उसके कपड़े उतारकर बेल्ट व लात-घूसों से पीटा और उसे मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। जिसके बाद राहगीरों ने एम्बुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया और भर्ती कराया।

विज्ञापन


सोनवा थाना क्षेत्र के गिलौली गांव निवासी सफीक अहमद पुत्र बैधु मंगलवार देर शाम को थाना क्षेत्र के ही बगल के दूबकला गांव गया था। जहां मौजूद इस्माइल पुत्र मजीद, गुलाम मोहम्मद, आरिफ और पंचु ने सफीक अहमद को पकड़ लिया और कपड़े उतारकर बेल्ट व लात-घूसों से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़ दिया।

राहगीर युवक को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले गए और भर्ती कराया। सफीक अहमद की माता ललमुनिया की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें