फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, पहली पत्नी और बच्चे की बात छुपाई थी

Fri, 10 May 2024 01:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

मामले में पीडि़ता ने चिनहट थाने में पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवक ने दूसरा निकाह करते समय पहली पत्नी और बच्चे की बात छुपाई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक ने पहली पत्नी और बच्चे की बात छुपाते हुए दूसरा निकाह कर लिया। फिर 15 लाख रुपये की मांग को लेकर युवती को प्रताड़ित करने लगा। मांग पूरी न होने पर पति ने कॉल कर तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता ने चिनहट थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


चिनहट के मटियारी निवासी सबा कौसर का निकाह 14 जनवरी 2022 को कर्नाटक के जैनुल आबदीन से हुआ थी। सबा के अनुसार, ससुराल पहुंचते ही आरोपियों ने 15 लाख की मांग की। मायकेवालों ने असमर्थता जताई तो ससुरालीजनों ने सबा को प्रातड़ित करना शुरू कर दिया।

इस बीच सबा अपने भाई के निकाह में शरीक होने लखनऊ आ गई। कुछ दिन गुजरने के बाद सबा ने ससुराल चलने की बात रखी। जैनुल ने पहली पत्नी व एक बच्चा होने की जानकारी दी और फोन पर ही तीन तलाक बोल दिया। बुधवार को पीड़िता ने पति, ससुर इस्हाक, देवर समदानी, ननद ताहिरा और तबस्सुम पर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें