फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर व्यवसायी को गोलियों से भूना, भगदड़

Tue, 05 Jan 2016 11:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, करौंदीकलां (सुल्तानपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकलां कस्बे में मंगलवार की शाम दुकान में बैठे व्यवसायी को हेलमेट पहने एक युवक ने गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग से कस्बे में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


परिवारीजन लहूलुहान हालत में व्यवसायी को लेकर सीएचसी कादीपुर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।

करौंदीकलां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर कलां निवासी सत्यपाल सिंह (50) करौंदीकलां कस्बे में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करते थे। मंगलवार की शाम करीब पौने पांच बजे सत्यपाल सिंह दुकान पर बैठे थे तभी हेलमेट लगाए बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा।
विज्ञापन

Trending Videos

अचानक बरसा दीं गोलियां

युवक ने दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर दी। दुकान में बैठे सत्यपाल सिंह जब तक कुछ समझते युवक उनके करीब पहुंच गया। युवक ने ताबड़तोड़ उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से भगदड़ मच गई।

सत्यपाल सिंह को गोली मारने के बाद युवक बाहर निकला और बाइक स्टार्ट करने लगा लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने खुद ही बाइक को दौड़ाकर स्टार्ट किया और करौंदीकलां थाने की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा, रंजिश का मामला

हमलावर के जाने के बाद आस-पास के लोग और परिवारीजन सत्यपाल सिंह को लेकर सीएचसी कादीपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाते ही एएसपी प्रद्युम्न सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और जांच की। एएसपी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का लग रहा है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें