फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दहेज में थ्री बीएचके फ्लैट की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 25 May 2024 04:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

थ्री बीएचके फ्लैट की मांग पूरी न होने पर पहले विवाहिता को प्रताड़ित किया गया और फिर तीन तलाक दे दिया गया। मामले में महिला ने पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज में थ्री बीएचके फ्लैट की मांग को लेकर पहले विवाहिता को प्रताड़ित किया किया गया। इसके बाद पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ विकासनगर थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


विकासनगर के सेक्टर-4 निवासी समीरा आरिफ खान का निकाह 12 फरवरी 2022 को कृष्णानगर इंद्रलोक कॉलोनी निवासी आरिफ खान से हुआ था। आरोप है कि पति व ससुराल वाले थ्री बीएचके फ्लैट की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। समीरा ने एक बच्चे को जन्म दिया। कुछ दिन बाद आरिफ ने समीरा को मायके लाकर छोड़ दिया। मायके वालों के हस्तक्षेप के बाद आरिफ किसी तरह समीरा और उनके बच्चे को अपने मूल निवास आजमगढ़ ले गया।

कुछ दिन के बाद फिर से समीरा को पति व ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। छह मई को आरिफ ने मारपीट की और तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। समीरा ने बृहस्पतिवार को पति आरिफ, सास आफशां जावेद खान, जेठ खालिद खान और जेठानी जेहरा रसूल पर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें