फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर कराया देह व्यापार

Thu, 10 Dec 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र के एक युवक ने शाहजहांपुर की रहने वाली एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर साथ रखा और देह व्यापार कराने लगा।
विज्ञापन


दो साल में दो बार गर्भपात करा चुकी युवती ने तीसरी बार इन्कार किया तो प्रेमी ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। युवती ने गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसओ गोमतीनगर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि शाहजहांपुर के एक कस्बे की मूल निवासी युवती ने गीतापुरी खरगापुर के कार्तिकेय त्रिपाठी पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने व अन्य संगीन आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


युवती का कहना है कि दो साल पहले कार्तिकेय ने उससे नजदीकी बनाई। दोनों साथ रहने लगे और कार्तिकेय उसे शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने लगा।
विज्ञापन

हत्या के लिए भी कोशिशें

आरोप है कि कार्तिकेय ने दो बार दबाव बनाकर उसका गर्भपात कराया। इस बीच कार्तिकेय ने उसे ब्लैकमेल करने के साथ देह व्यापार के लिए मजबूर किया।

आरोप है कि ग्राहकों से मोटी रकम लेकर युवती को उनके पास भेजता और ग्राहकों को घर पर भी बुलाने लगा। युवती के मुताबिक, कुछ दिनों पहले तीसरी बार गर्भवती होने पर उसने कार्तिकेय को जानकारी दी और जल्दी शादी करने को कहा।

इस पर कार्तिकेय ने फिर से गर्भपात के लिए दबाव बनाया। उसे जबरन दवा खिलाने की कोशिश की। बात न बनने पर उसने हत्या के इरादे से घर में आग लगा दी।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि दो साल पहले युवती को देह व्यापार में पकड़ा गया था। कार्तिकेय ने प्रयास करके उसकी जमानत कराई। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें