ये भी पढ़ें - विदेशी दर्शक भी पहुंचे इकाना, सचिन को मिस करते हुए दिखे सुधीर, मैदान की तस्वीरें
ये भी पढ़ें - स्टेडियम के बाहर जाम में फंसी एंबुलेंस, मैच देखने पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव
रविवार की शाम धर्मराज ने मिठाई में मिला कर अपने तीनों बच्चों को विषाक्त खिला दिया और खुद भी खा लिया। कुछ देर बार उल्टियां शुरु होने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई जिसके बाद ग्रामीण चारों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां इलाज के दौरान धर्मराज की मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक रामेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि चार लोगों को विषाक्त खाने के बाद लाया गया था जिसमें से धर्मराज की मौत हो गई। बच्चों का इलाज जारी है। वहीं रानीपुर थाना प्रभारी आरती वर्मा ने बताया कि गांव में पड़ताल की गई है। पत्नी के प्रेमी संग चले जाने के चलते युवक ने बच्चों के साथ विषाक्त खाया है। जांच जारी है।