फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत, सिर पर सरिया व धारदार हथियार से किया था वार

Sat, 21 Oct 2023 10:59 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में घायल हुए युवक की मौत हो गई। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पांच के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के जायस थाने के चौधराना मोहल्ले में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई। मोहल्ले में पुलिस तैनात की गई है। जायस के चौधराना निवासी किरन का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने धारदार हथियार लेकर उसके घर पर हमला बोल दिया। 

विज्ञापन


दबंगों ने उसके पति जितेंद्र उर्फ कल्लू के सिर पर सरिया व धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे वह बेहोश हो गये। दबंगों ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा। बेहोश जितेंद्र को परिवार के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे वहां से सीएचसी फुरसतगंज रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें - महिलाओं के बीच इस वादे पर अमल को भुनाएगी BJP; होली-दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मिलेगा मुफ्त
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: जुड़ने से पहले ही आई सपा-कांग्रेस में तल्खी, चिरकुट और बाप शब्दों तक पहुंची जुबानी जंग


सीएचसी पर चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किरन ने पांच के खिलाफ तहरीर दी है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें