वहीं गोसाईंगंज में शहीद पथ अंसल के पास वाहन ने अखिलेश कुमार चौबे (35) की गाड़ी को टक्कर मार दी। पुलिस घायल को लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक अखिलेश अंबेडकरनगर के राजे सुल्तानपुर स्थित तेंदुआईकलां का रहने वाला था। वह पेेशे से चालक था। सोमवार को गोरखपुर से कानपुर जा रहा था। अभी वह शहीद पथ पर पहुंचा था तभी हादसा हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।