फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: प्रेम प्रसंग में खंभे पर चढ़े युवक ने दी जान देने की धमकी, नीचे उतारने के लिए लड़की को बुलाया

Wed, 08 May 2024 02:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर जिले में एक प्रेम प्रसंग के मामले में युवक हाईटेंशन लाइन के बिजली के खंभे पर चढ़ गया। मामले को संभालने के लिए लड़की व उसके पिता को बुलाया गया।
विज्ञापन
बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम प्रसंग में अहिरौली थाने लाया गया आरोपी युवक पुलिस टीम को चकमा देकर बुधवार सुबह भाग निकला। इसके बाद वह एक हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया और कूद कर जान देने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन


अहिरौली क्षेत्र के यादवनगर निवासी युवक को पुलिसकर्मियों ने मंगलवार रात शिकायत के बाद थाने पर बैठा लिया था। आज सुबह वह शौच के बहाने भाग निकला। इसके बाद दरवन के पास हाईटेंशन तार वाले खंभे पर चढ़ गया।

अहिरौली पुलिस टीम के अलावा सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे हैं। प्रेम प्रसंग से जुड़ी युवती और उसके पिता को भी मौके पर ले जाया गया है फिलहाल युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं है। वह पुलिसकर्मियों पर अनायास उत्पीड़न का आरोप लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें