फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पुरानी रंजिश में अधेड़ की बांके व लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, बेटी की हालत भी गंभीर

Sun, 25 Sep 2022 07:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पुरानी रंजिश एक लखनऊ के काकोरी में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
मृतक राम शंकर यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में काकोरी के बिगहु गांव में रविवार सुबह पुरानी रंजिश में दबंगों ने राम शंकर यादव (55) पर बांके और लठी-डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची बेटी को भी बुरी तरह से पीट दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रामशंकर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर चार केखिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


कस्बा चौकी क्षेत्र के बिगहु गांव निवासी मृतक के परिजनों के मुताबिक रविवार को राम शंकर यादव  सुबह घर के बाहर बने चबूतरे पर बैठे हुए थे। इस बीच पड़ोसी और भतीजे से पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज शुरू हो गयी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दबंगों ने मारना पीटना शुरू कर दिया। राम शंकर यादव ने विरोध किया तो दबंगों ने उन पर भी बांके और लाठी डंडों से हमला कर दिया। घर के बाहर हो रहे झगड़े की चीख पुकार की आवाज सुनकर बीच बचाव करने गयी मृतक की बेटी सुष्मिता के ऊपर भी हमलावर टूट पड़े जमकर मारापीटा। राम शंकर और बेटी की पिटाई देख अन्य परिवारीजन बचाने के लिए दौड़े। हमले में राम शंकर के सिर पर डंडे व बांके से हमला कर दिया वही बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। दोनों को मरा समझ आरोपी धमकी देकर भाग गए। घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काकोरी भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर  कुमार के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते मे ही राम शंकर की मौत हो गयी जबकि बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुकदमे में आरोपी सुलह करने का बना रहे थे दबाव
रामशंकर यादव के बेटे शिवम ने बताया कि 15 साल से जमीन का विवाद चल रहा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मुकदमें में सुलह करने के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहे है। विरोध करने पर सुबह पिता की हत्या कर दी । एसीपी काकोरी अनिद्य विक्रम सिंह के मुताबिक शिवम की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें