फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS and PCS transfer: रेखा एस चौहान बनीं केजीएमयू की रजिस्ट्रार, चार आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला

Sun, 25 Sep 2022 06:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में चार आईएएस व चार पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। पीसीएस अफसर रेखा एस चौहान को केजीएमयू का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

औरेया की अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व व पीसीएस रेखा एस चौहान को किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) लखनऊ का नया रजिस्ट्रार बनाया गया है। अब तक केजीएमयू के रजिस्ट्रार रहे आशुतोष कुमार द्विवेदी और भाषा विभाग के विशेष सचिव पवन कुमार को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

शासन ने चार आईएएस और इतने ही पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव कर दिया। विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग व अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद रवींद्र कुमार प्रथम को आबकारी विभाग का विशेष सचिव और प्रशासनिक सुधार विभाग के विशेष सचिव धीरेंद्र सिंह सचान को इसी पद पर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटा के एडीएम, वित्त व पीसीएस अफसर सुनील कुमार सिंह और उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ की अपर निदेशक द्वितीय डॉ. अलका वर्मा को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। सिद्धार्थनगर के उप जिलाधिकारी अभिषेक पाठक को सहकारी चीनी मिल संघ/निगम, लखनऊ में प्रधान प्रबंधक के पद पर तैनाती दी गई है। 




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें