फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल की तलाश में निकले एसओ पर हमला, पैर टूटा

Sun, 01 May 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घायल एसओ व हमलावर वरुण खन्ना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विभूतिखंड में कातिल की तलाश में सादे कपड़ों में निकले नाका एसओ की शनिवार को एक व्यापारी ने टांग तोड़ दी। स्कॉर्पियो सवार व्यापारी मंडल के स्‍थानीय नेता वरुण खुराना की गाड़ी ने एसओ धीरेंद्र कुमार यादव की निजी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जब एसओ ने उसे टोका तो उसने एसओ पर हमला कर दिया। सादे कपड़ों में आए सिपाही ने बीच-बचाव किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। स्‍थानीय लोगों ने व्यापारी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

वरुण पर कातिलाना हमले व अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसओ को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसओ नाका ‌धीरेंद्र ने बताया कि वे कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह के साथ वकील श्रवण कुमार के कातिल की तलाश में निकले थे। विभूति खंड में भरवारा रेलवे क्रासिंग बंद उन्होंने पर उन्होंने अपनी कार रोकी। तभी आगे खड़ी स्कॉर्पियो लुढककर पीछे आई और धीरेंद्र की कार को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया

घायल एसओ का हालचाल जानते अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
धीरेंद्र के लगातार हॉर्न बजाने पर चालक ने गाड़ी रोकी। धीरेंद्र ने उलाहना दिया तो वह गाड़ी से उतरकर झगड़ने लगा। तब एसओ ने कार से उतरकर अपना परिचय देकर गाड़ी पर नियंत्रण रखने की नसीहत दी। तब वरुण ने उन्हें धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया जिससे उनकी टांग टूट गई। इसके बाद उनका गला भी दबाने लगा।

सिपाही ने एसओ विभूतिखंड सत्येंद्र कुमार राय को फोन कर बुलाया। तब तक राहगीरों ने हमलावर को पकड़ लिया था। हमले में धीरेंद्र के दाहिने पैर के घुटने के पास की हड्डी टूट गई। हमलावर ओमैक्स हाईट अपार्टमेंट का रहने वाला है।

किचन के सामाना का व्यापार करने वाले वरुण का कहना है कि वो अपनी मां सुमित्रा को दवा दिलाने सहारा अस्पताल ले जा रहा था। उसने आरोप लगाया कि गाड़ी टकराने पर एसओ मारपीट करने लगा। मां से भी अभद्रता की। एसओ विभूतिखंड ने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि वरुण ने एसओ पर हमला किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें